December 10, 2025 7:10 am

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जनपद के छह ग्राम प्रधान और सचिव से होगी 34.90 लाख की वसूली

जनपद के छह ग्राम प्रधान और सचिव से होगी 34.90 लाख की वसूली

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद के तत्कालीन छह ग्राम प्रधान और छह सचिवों से करीब 34 लाख 90 हजार 217 रुपए की रिकवरी होगी। डीएम ने उक्त धनराशि जाम कराने के लिए सात दिन का समय दिया है। डीपीआरओ ने 34.90 लाख की धनराशि जमा कराने के लिए सभी तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किए है। यदि उक्त धनराशि जमा नहीं कराई गई तो तहसील से आरसी जारी की कार्रवाई होगी और चुनाव लडने के लिए नोड्यूज नहीं मिलेंगा।
वर्ष 2018-19 में हुए विकास कार्यों को लेकर छह ग्राम पंचायतों का आडिट हुआ है। जिसमें काफी वित्तीय अनियमितता पायी गई है। ओडिट के दौरान संबंधित तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिव के द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए है। इस मामले में ग्राम पंचायत शकरपुर के तत्कालीन ग्राम प्रधान ओमवीर और सचिव सोहनवीर पर 4 लाख 38 हजार 745 रुपए की रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायत धमात के तत्कालीन प्रधान स्नेहलता और सचिव सोहनवीर पर 5 लाख 4 हजार 908 रुपए की रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायत बरला के तत्कालीन प्रधान बेबी त्यागी और सचिव विक्रांत कुमार पर 15 लाख 98 हजार 592 रुपए की रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायत साल्हाखेडी के तत्कालीन प्रधान सुरेन्द्र सिंह और सचिव सिद्धार्थ राज पर 50 हजार की रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायत शाहजुड्डी के तत्कालीन प्रधान रोहित कुमार और सचिव यज्ञदेव आर्य, शिवनन्दन पर 3 लाख 84 हजार 890 रुपए की रिकवरी निकली है। ग्रा पंचायत रसूलपुर जाटान के तत्कालीन प्रधान सुनीता और सचिव कुलवंद चन्द्रा पर 5 लाख 13 हजार 82 रुपए की रिकवरी निकली है। सभी तत्कालीन छह ग्राम प्रधान और सचिवों को उक्त धनराशि सात दिन के अंदर जमा करानी होगी।
———————–
कोट
छह ग्राम पंचायतों में वर्ष 2018-19 में हुए विकास कार्यों को लेकर ओडिट हुआ है। जिसमें तत्कालीन छह ग्राम प्रधान और सचिवों पर करीब 34 लाख 90 हजार 217 रुपए की रिकवरी निकली है। नोटिस जारी कर उक्त धनराशि को जमा कराने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। यदि पैसा जमा नहीं किया गया तो तहसील से आरसी जारी होगी और चुनाव लडने के लिए नोड्यूज नहीं दिया जाएगा।
रेनू श्रीवास्तव, डीपीआरओ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल