Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी का वितरण किया

उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी का वितरण किया

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का लोकभवन, लखनऊ से किये गये, जिसका सजीव प्रसारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई०टी०आई० कॉलेज), सूजडू चुंगी, जनपद मुजफ्फरनगर के सभागार कक्ष मे माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष,  वीरपाल निर्वाल, माननीय विधायक, विधानसभा-मीरापुर  मिथलेश पाल, एवं सुधीर सैनी जी. जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,  कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं अधोहस्ताक्षरी  हरिओम उपाध्यायव, कम्पनी के विक्रय अधिकारी आदि ने देखा।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष  वीरपाल निर्वाल,  मिथलेश पाल एवं  सुधीर सैनी जी. जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,  कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं जिला पूर्ति अधिकारी  व कम्पनी के विक्रय अधिकारी ने संजीव प्रसारण को देखने के उपरांत जनपद मुजफ्फरनगर के 20 उज्ज्वला लाभार्थी वीरमति पत्नी इन्द्रपाल, सोनिया पत्नी कल्लू, राजेन्द्री पत्नी मुकेश, बिमला पत्नी मंगा, असगरी पत्नी जाकिर, मुनिसा पत्नी शाहिद आदि को प्रतीकात्मक चेक वितरित किये गये।
जनपद मुजफ्फरनगर में उज्ज्वला योजना के कुल 247646 लाभार्थी है, जिनके सापेक्ष उन लाभार्थियों को, जिनकी ई-केवाईसी हो गयी है, सिलेण्डर रिफिल के उपरान्त राज्य सरकार की ओर से सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी ₹564/- प्रति रिफिल उनके बैंक खाते में अन्तरित होगी। उज्ज्वला लाभार्थी नियमानुसार अपनी ई-केवाईसी कराकर उक्त योजना का पूर्णतः लाभ उठायें। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी लाभार्थियों आदि को दीपावली की शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल