Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » किसानों की शिकायत पर रोहाना बिजलीघर जेई पर हुई कार्रवाई, एक्सईएन ने किया ट्रांसफर

किसानों की शिकायत पर रोहाना बिजलीघर जेई पर हुई कार्रवाई, एक्सईएन ने किया ट्रांसफर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुए किसान दिवस में किसानों के द्वारा विभिन्न मामलों को लेकर कडी नाराजगी जताई गई है। किसानों ने रोहाना बिजलीघर के जेई पर गंभीर आरोप भी लगाए। किसानों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक्सईएन ने रोहाना बिजलीघर के जेई जितेन्द्र कुमार को हटा दिया, वहीं उनके स्थान पर पंकज यादव को जेई बनाया गया है। एक्सईएन ने किसानों को बताया कि पंकज यादव के द्वारा शीघ्र कार्यभार संभाल लिया जाएगा।
एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह और एसडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 12 बजे किसान दिवस शुरू हुआ। पिछले किसान दिवस में आयी शिकायतों के निस्तारण की उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही के द्वारा जानकारी दी गई। किसानों ने बताया कि हरसौली में आठ दिन पहले 500 मीटर सड़क पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाई गई। यह सड़क टूटनी शुरू हो गई। इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं जटनंगला से लेकर रोहाना तक मुख्य मार्ग खराब बना हुआ है। अब किसान इस रास्ते से गन्ना लेकर रोहाना शुगर मिल में जाएगे। इस दौरान यदि कोई दुर्घटना होती है तो उसकी भरपाई लोक निर्माण विभाग के द्वारा की जाएगी। किसानों ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था खराब बनी हुई है। दूध डेयरियों से नालियों में गोबर बहाया जा रहा है। सभी घरों से कूडा उठाने के लिए गाडियां नहीं आ रही है। किसानों ने कहा कि गेहूं और सरसों की बुवाई होनी है, लेकिन नहरों में पानी नहीं आ रहा है। जिस कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे है। किसानों ने कहा कि रोहाना बिजलीघर से सबसे अधिक खराब सप्लाई मिलती है। वहीं जेई फोन भी नहीं उठाते है। इस मामले में एक्सईएन ने किसानोंे को बताया कि जेई जितेन्द्र कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है। किसानों ने बताया कि सोसाइटी पर बडा घालमेल चल रहा है। किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने एडीएम से 25 अक्टूबर तक मोरना शुगर मिल चालू कराने का अनुरोध किया है। दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार , उप कृषि निर्देशक प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, भाकियू जिला अध्यक्ष नवीन राठी, अंकित कुमार, नीरज कुमार, अशोक, राजपाल, विनोद, महेंद्र, डब्बू चौधरी, वीरेन्द्र, राजेश, रामकुमार, राजेन्द्र, ओमपाल, महिपाल, अमित कुमार, पप्पू कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल