Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका की बोर्ड बैठक में 35 मिनट में पास हो गए 80 करोड के विकास कार्यों के प्रस्ताव

पालिका की बोर्ड बैठक में 35 मिनट में पास हो गए 80 करोड के विकास कार्यों के प्रस्ताव

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


सोमवार को पालिका की बोर्ड बैठक में करीब 80 करोड के विकास कार्यों पर स्वीकृति की मोहर लगी है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्ष में हुई बोर्ड बैठक में 128 प्रस्ताव पास हुए है। हालाकि कुछ प्रस्ताव को लेकर बैठक में हंगामा भी हुआ। महंगी लाइट खरीदने के प्रस्ताव को लेकर पहले विरोध हुआ, लेकिन बाद में सभासदों की सहमति बन गई। सभासद देवेश कौशिक लाइट का सेम्पल लेकर बोर्ड बैठक में पहुंचे।
पालिका के सभागार में सुबह 11 बजे चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। राष्ट्रीय गीत के बाद ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने एजेंडा पढते हुए बोर्ड बैठक की कार्रवाई को शुरू किया। कई प्रस्ताव को लेकर कुछ सभासदों के द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई। बाद में सभी 128 प्रस्ताव पास हो गए। करीब 35 मिनट में करीब 80 करोड के विकास कार्यों पर स्वीकृति की मोहर लगी है। जिसमें प्रमुख तौर पर सड़क निर्माण, पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था सुधार के कार्य शामिल है। करीब दो साल से नई लाइटों की खरीद का मामला शिकायतों और जांच में अटक जाने के कारण बोर्ड में लाइट खरीद के लिए लाये गये सभी प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किये गये। लाइट खरीद के साथ ही हाईमास्ट लाइट, फैंसी स्ट्रीट लाइट और सेमी हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए अलग अलग प्रस्ताव शामिल किये हैं। इनमें एटूजैड चौराहा, सुरेन्द्र नगर कालोनी चौराहा, नई मंडी चौराहा सहित अन्य पांच स्थानों पर 16 मीटर हाईमास्ट लाइट लगेंगी। नई मंडी, गांधी कालोनी, पटेलनगर, गांधीनगर, कूकड़ा, प्रेमपुरी ईदगाह, हनुमान चौक आबकारी रोड, अंसारी रोड, सदर बाजार में 72 से 84 वॉट की सिंगल हैंड एलईडी फैंसी लाइट लगाने की योजना है। 75 और 45 वॉट की करीब 3000 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदने के प्रस्ताव भी मंजूर हो गये। ं पालिका के वर्तमान में बने 55 वार्डों को 8 हल्कों के बजाये 12 हल्कों में विभाजित करने का प्रस्ताव है, ताकि कर्मचारियों पर कार्य का बोझ कम होने के साथ ही लोगों को सुलभ व्यवस्था बने। इसमें सभासदों ने कहा कि कुछ विस्तारित क्षेत्र छूट गये हैं, इनको भी शामिल किया जायेगा। अचल सम्पत्ति नामांतरण के लिए अंतिम निर्णय के अभाव में लटकी 650 दाखिल खारिज की पत्रावलियों का निस्तारण कराने के लिए बोर्ड द्वारा अधिशासी अधिकारी को अधिकार देने का निर्णय लिया है। बैठक में सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, मो. खालिद, रितु त्यागी, रजत कुमार, हिमांशु कुमार, बोबी सिंह, प्रशांत कुमार, प्रभारी टीएस पारूल यादव, एई निर्माण नेपाल सिंह, जेई जितेन्द्र, अशोक ढिगरा आदि मौजूद रहे।

शहर में होने वाले प्रमुख विकास कार्य
– करीब 30 करोड़ रुपये पेयजल सुधार, पथ प्रकाश व्यवस्था व अन्य कार्य कराए जाएगे
– करीब 46 करोड़ रुपये की लागत से 250 नई सीसी सड़कों का निर्माण
– पूर्व पीएम स्व. चरण सिंह के नाम पर बनेगा चौराहा, लगेगी प्रतिमा
– जिला अस्पताल में वीतराग स्वामी कल्याण देव की प्रतिमा लगेगी
– पेयजल आपूर्ति सुधार के लिए तीन नये नलकूप, चार स्थानों पर 10 एचपी की छोटी नलकूप और करीब तीन हजार मीटर नई पाइप लाइन
– 3 हजार नई 45 से 75 वॉट की नई एलईडी स्ट्रीट लाइट, पांच स्थानों पर हाईमास्ट लाइट, कई स्थानों पर फैंसी लाइट लगेंगी
– भोपा रोड पर जीवन प्रकाश हॉस्पिटल से विश्वकर्मा चौक तक करीब 1.97 करोड़ की लागत से नाला निर्माण
– भगीरथी चौक से एटूजेड चौराहे तक, एटूजेड चौराहे से रेलवे क्त्रासिंग तक करीब चार करोड़ रुपये होगे खर्च और नाला की दीवार बढ़ाने के लिए 12.80 करोड़ रुपये होगे खर्च
– जिला अस्पताल के पास बंद कूड़ा डलावघर पर 9.58 लाख से वेंडिंग जोन, डीएम आवास के समक्ष सौन्दर्यकरण और लाइटिंग का कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल