Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » किसानों की कर्ज मांफी व गन्ना मूल्य को पांच नवंबर को होगी किसान अधिकार रैली

किसानों की कर्ज मांफी व गन्ना मूल्य को पांच नवंबर को होगी किसान अधिकार रैली

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

चरथावल विधानसभा में आगामी पांच नवम्बर को कांग्रेस की किसान अधिकार रैली होने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू करी दी है। किसान कर्जमाफी और गन्ना मूल्य को लेकर किसानों की यह ऐतिहासिक रैली होगी।
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया की अध्यक्षता में बैठक हुई है। किसान अधिकारी रैली को लेकर हुई बैठक का संचालक कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर ने किया है। राकेश पुंडीर ने बताया कि आने वाली 5 नवंबर दिन बुधवार को गन्ने का भाव 500 रुपए कुंतल एवं किसानो के कर्ज माफी को लेकर चरथावल विधानसभा मे कांग्रेस पार्टी द्वारा एक किसान अधिकार रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहारनपुर सांसद इमरान मसूद व कांग्रेस के अनेक बड़े नेता शामिल होगे। जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कि किसानो के गन्ने के भाव एवं कर्ज माफी की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान के साथ रही है। कांग्रेस सरकार ने 2008 मे किसानों के संपूर्ण कर्ज माफ कर दिए थे। बैठक मे मुख्य रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ, मुकुल शर्मा, गीता काकरान, श्याम सिंह पुंडीर, पंकज शर्मा, रविंद्र बालियान, हर्षवर्धन त्यागी, विनोद धीमान, सुलेमान, राजेंद्र पाल, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल