Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बर्ड फ्लू को लेकर उत्तराखंड राज्य से कुक्कुट पक्षियों के लाने पर डीएम ने लगाया प्रतिबंध

बर्ड फ्लू को लेकर उत्तराखंड राज्य से कुक्कुट पक्षियों के लाने पर डीएम ने लगाया प्रतिबंध

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद रामपुर और उत्तराखंड राज्य में कुक्कुट पक्षियों में एच.-5, एन.-1 एवियन एन्फ्लूएन्जा वायरस के पॉजिटीव होने की पुष्टि होने पर निगरानी को बढा दिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सतर्कता को बढाया है। डीएम ने उत्तराखंड राज्य से कुक्कुट पक्षियों को लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने एसएसपी को पत्र भेजते हुए कुक्कुट एवं कुक्कुट उत्पादों के सड़क एवं रेल मार्ग से आवागमन पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित करने के निर्देश दिए है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, एवं पीलीभीत अधिकारियों को बर्ड फ्ल से अलर्ट होने के विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए गए है। जनपद-रामपुर के ग्राम-सेहोरा, तहसील-बिलासपुर किसान करनदीप सिंह कप्तान पोल्ट्री फार्म व 2 अन्य पोल्ट्री फार्मर जनपद रामपुर और उत्तराखंड राज्य में कुक्कुट पक्षियों में एच.-5, एन.-1 एवियन एन्फ्लूएन्जा वायरस के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिसे लेकर शासन से उक्त जनपदों के अधिकारियों को अलर्ट रहने और निगरानी बढाने के निर्देश दिए है। उधर डीएम उमेश मिश्रा ने उत्तराखंड राज्य व उसकी सीमा से कुक्कुट पक्षियों के लाने पर प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी को पत्र भेजते हुए कुक्कुट उत्पादों के सड़क एवं रेल मार्ग से आवागमन पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित करने के निर्देश दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल