Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एग्री स्टैक का बहिष्कार, डीडी पर अभद्रता व गंभीर आरोप

एग्री स्टैक का बहिष्कार, डीडी पर अभद्रता व गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


एग्री स्टैक कार्य का बहिष्कार करते हुए कृषि विभाग के बीटीएम और एटीएम ने उप कृषि निदेशक कार्यालय पर जमकर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डीडी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर पंचायत सहायकों ने भी बहिष्कार करते हुए जमकर विरोध किया है। उक्त सभी कर्मचारी जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय और विकास भवन में डीपीआरओ कार्यालय पर भी पहुंचे।
शासन द्वारा ई खसरा पडताल के अंतर्गत खरीफ 2025 में सर्वेयर के रूप में जनपद में कार्यरत लेखपालों को सर्वेयर के कार्य से हटा दिया गया है। लेखपाल के स्थान पर पंचायती राज विभाग के पंचायत सहायक, ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम रोजगार सेवक और कृषि विभाग के तकनीटी सहायक वर्ग-सी, ख्ंाड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक को सर्वेयर का कार्य करने के निर्देश दिए गए है। जिसका कृषि विभाग के बीटीएम और एटीएम और पंचायती राज विभाग के पंचायत सहायकों ने विरोध करते हुए ई खसरा पडताल का कार्य बहिष्कार कर दिया है। कृषि विभाग के बीटीएम और एटीएम ने डीडी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। बताया जाता है कि डीडी के द्वारा उनका ज्ञापन भी नहीं लिया गया। बताया जाता है कि गुस्साए कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में भी प्रतिभाग नहीं किया है। उधर हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान रोहित कुमार, नवनीत सिंह, विपुल कुमार, विजय कुमार, चन्द्र सेन, आनंदवीर, स्वाति, मोनिका आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल