बहराइच। हिन्दुस्तान सिटी
न्यूज

एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने विकास खण्ड नबाबगंज में वृहद गोसंरक्षण केंद्र – चर्दा का औचक स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें उनके द्वारा वहां पर उपलब्ध हरा चारा, भूसा, चोकर आदि के स्टॉक का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया गया, वृहद गोसंरक्षण केंद्र-चर्दा पर कुल 292 गोवंश मिले वहां पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए उपस्थित चेक की। गोवंश को बारिश से बचाव हेतु समस्त गोवंश को कवर्ड एरिये में रखने के निर्देश दिए तथा बारिश से बचाव हेतु शेड को तीन तरफ से बन्द करने के भी निर्देश दिए, जिससे बारिश का पानी अंदर ना आये।


वहां पर उपस्थित केयरटेकर को सभी गोवंश को नियमित रूप से भूसे के साथ चोकर आदि व हरा चारा मिलाकर देने के निर्देश दिए गए। एसडीएम नानपारा ने उप पशु चिकित्सा अधिकारी को समय समय पर गोवंश के स्वास्थ्य परीक्षण करने के भी निर्देश दिए। केयरटेकर को गो-आश्रय स्थल में उपस्थित सभी गोवंश की अच्छे से देखभाल तथा साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए।
एसडीएम नानपारा ने बताया कि आज गो-संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया है निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को भेजी जाएगी आगे भी निरंतर निरीक्षण किया जाएगा।






