Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बोर्ड को बीत गए ढाई साल, पालिका में नहीं बनी सात समितियां

बोर्ड को बीत गए ढाई साल, पालिका में नहीं बनी सात समितियां

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के बोर्ड को करीब ढाई साल बीत गए है, लेकिन नगर पालिका में अभी तक महत्वपूर्ण सात समितियों का गठन नहीं हो पाया है। नगर पालिका के कार्य बिना समितियों के चल रहे है। जबकि तत्कालीन एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने नगर पालिका ईओ को सात समितियों का गठन कराने के निर्देश दिए थे। उधर सांसद हरेन्द्र मलिक ने भी समितियों का गठन कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा था। इसके बावजूद भी अभी तक नगर पालिका में महत्वपूर्ण समितियों का गठन नहीं हो पाया है।
नगर पालिका में सबसे महत्वपूर्ण सात समितियां है। जिनके द्वारा नगर पालिका के विभिन्न कार्यों को दुरूस्त रखा जाता है। जिनमें टैक्स समिति, जलकल समिति, स्वास्थ्य समिति, स्ट्रीट लाइट समिति, वित्त समिति, निर्माण समिति, नगर पालिका कन्या इंटर कालेज समिति शामिल है। इन समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों को चुना जाता है। ताकि इन समितियों से संबंधित कार्य सहीं तरह से चलते रहे, लेकिन अभी तक नगर पालिका में इन सात समितियों का गठन नहीं किया गया है। तबकि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के बोर्ड को करीब ढाई साल पूर्ण हो गए है। पिछले दिनों सांसद हरेन्द्र मलिक ने डीएम को पत्र भेजकर समितियों के गठन के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने बताया था कि पालिका अधिनियम 1916 की धारा 104 से 109 तक में स्पष्ट उल्लेखित वर्णित नियमों के अनुसार समितियों का गठन किया जाना न्यायहित में अति आवश्यक है। जिससे जनहित व पालिकाहित में जीरो टाल्रेंस नीति के अंतर्गत पालिका का कार्य पारदर्शिता से हो सके। उधर एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह का ताबादला होने पर उक्त कार्य भी रूक गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल