Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » आबकारी रोड पर दिनभर जेसीबी मशीन के सहारे खडा रहा टूटा पोल, बिजली विभाग ने नहीं ली सुध

आबकारी रोड पर दिनभर जेसीबी मशीन के सहारे खडा रहा टूटा पोल, बिजली विभाग ने नहीं ली सुध

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन की लापरवाही के कारण शुक्रवार को आबकारी रोड पर नीचे से गल रहा पोल गिर गया। जिसे नगर पालिका की छोटी जेसीबी मशीन के सहारे दिनभर खडा रखा गया। इस दौरान आस पास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी देने पर भी बिजली विभाग के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
बिजली विभाग के द्वारा पिछले दिनों आबकारी रोड पर जर्जर तारो को बदला गया है। इस दौरान यहां पर एक पोल पूरी तरह से नीचे से गला हुआ खडा था। इस पोल को बदलने के लिए स्थानीय लोगों ने काम कर रहे कर्मचारियों से मांग भी की, लेकिन यह पोल नहीं बदला गया। शुक्रवार को नगर पालिका की छोटी जेसीबी मशीन नाले की सफाई कर रही थी। इस बीच उक्त पोल गिरने लगा। इस पोल को जेसीबी मशीन के सहारे खडा किया गया। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल का कहना है कि इस मामले को दिखवाया जा रहा है। संबंधित एक्सईएन को पोल सहीं कराने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल