Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एडीएम व कर्नल ने अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर स्टेडियम का किया निरीक्षण

एडीएम व कर्नल ने अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर स्टेडियम का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अपर जिलाधिकारी प्रशासन  संजय कुमार सिंह व कर्नल  सत्यजीत बेबले ने अग्नि वीर भर्ती रैली को सकुशल संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध में आज चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा स्टेडियम व नुमाइश मैदान का निरीक्षण भी किया।
जनपद में अग्निवीर भर्ती के तहत भारतीय सेना की ओर से 21 अगस्त से 08 सितम्बर तक रैली का आयोजन किया जाएगा।
यह रैली चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में होगी। रैली में प्रदेश के 13 जनपदों के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। रैली में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के अभ्यर्थी आएंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह तथा सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल सत्यजीत बेबले ने अधिकारियों को रैली के मद्देनजर की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराए जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। कर्नल ने बताया कि सेना भर्ती रैली में 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जनपद में प्रतिदिन लगभग 1200 अभ्यर्थी आएंगे।
अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित व्यवस्थांए समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को पेयजल, साफ-सफाई, बेरीकेटिंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, लाइट, शौचालय, सड़क को गड्ढा मुक्त, नुमाइश मैदान में साफ सफाई,एम्बुलेंस एवं चिकित्सा आदि की रैली भर्ती से पहले समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती क्षेत्र के आसपास पड़ने वाले विद्युत पोलो पर पॉलिथीन लगाए जाने तथा पोलो पर सभी लाइटें ठीक होने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को पर्याप्त मात्रा में बसों को संचालन करने एवं अग्निशमन विभाग को रैली स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए बरसात का मौसम चल रहा है, पंडाल ऐसे बनाया जाए, जिससे पंडाल के अंदर पानी न जाए। उन्होंने सभी संबंधित के विभाग अधिकारी को निर्देश दिए सी भर्ती रैली में जिनको जो दायित्व सौंपे गए हैं, उन कार्यों को समय से पहले करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी स्तर पर लापरवाही ना कि जाए। उन्होंने सभी सामान्य अधिकारियों को निर्देश दिए की सेना भर्ती रैली को सकुशल संपन्न कराया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका  प्रज्ञा सिंह समस्त सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं सेना भर्ती के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल