मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
जनपद में इस बार सात लाख भवनों पर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न बडे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आजादी के जश्न के लिए स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तिरंगा तैयार कराया जा रहा है। करीब 139 स्वयं सहायता समूह के द्वारा करीब 7 लाख तिरंगा झंडे तैयार किए जाएगे। स्वयं सहायता समूह की करीब 1390 से अधिक महिलाए तिरंगा बनाएगी। सात लाख तिरंगा झंडा बनाने पर इन समूह को शासन स्तर से करीब 1.40 करोड का भुगतान होगा। आजादी के जश्न के साथ उक्त समूह की महिलाए भी आत्मनिर्भर बनेंगी।
शासन स्तर से जनपद में सात लाख भवनों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तिरंगा झंडा बनाने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। तिरंगा झंडा तैयार करने पर उक्त समूह की महिलाए आत्मनिर्भर बनेंगी। जनपद में करीब 139 स्वयं सहायता समूह को सात लाख तिरंगा झंडा बनाने का कार्य दिया गया है। प्रत्येक तिरंगा झंडा तैयार करने पर शासन स्तर से 20 रुपए की धनराशि मिलेगी। इस तरह से स्वयं सहायता समूहों को शासन स्तर से करीब 1.40 करोड का भुगतान होगा। स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैयार किए जाने वाले तिरंगा झंडा जनपद की 487 ग्राम प्रधानों को दिए जाएगे। इसके बाद संबंधित ग्राम प्रधान के द्वारा अपनी ग्राम पंचायतों में तिरंगा झंडा का वितरण किया जाएगा। वहीं अन्य विभागों को भी तिरंगा झंडा दिया जाएगा।
जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम ने बताया
शासन स्तर से इस बार सात लाख भवनों पर तिरंगा झंडा फेहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 139 स्वयं सहायता समूहों से सात लाख तिरंगा झंडा तैयार कराए जा रहे है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा झंडा बनाने के लिए स्वयं सामान खरीदना होगा। शासन स्तर से करीब 1.40 करोड का भुगतान दिया जाएगा।
हरेन्द्र दोहरे, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम
