Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ऑनलाइन गेम में 25000 रुपये हारने के बाद युवक ने लूट की फर्जी योजना बनाई

ऑनलाइन गेम में 25000 रुपये हारने के बाद युवक ने लूट की फर्जी योजना बनाई

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

सोशल मीडिया पर थाना चरथावल क्षेत्र के शिवा पुत्र सतवीर निवासी ग्राम दधेडू कलां द्वारा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर के साथ अज्ञात द्वारा लूट करने की सूचना प्रसारित हुई। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक चरथावल मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पंहुचे तथा घटना के सम्बन्ध में गहनता से जांच करते हुये आवेदक शिवा उपरोक्त के कढाई से पुछताछ की गई तो आवेदक ने बताया कि में पंजाब में भट्टे पर काम करता हूं तथा अपने घर पर आया हुआ था। कल में जुअे में 25,000/- रूपये हार गया था यह बात घर पर बताने की मेरी हिम्मत नही हो रही थी जिस कारण मेने डर की वजह से लूट की झूठी सूचना दी थी ताकि मेरे घरवाले मुझे कुछ ना कहे। आवेदक द्वारा दी गई लूट की सूचना झूठी पायी गई। लूट की झूठी सूचना देने वाले शिवा उपरोक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यावाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल