Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण 84 हजार से अधिक भवन स्वामियों को करना पडा हाउस व वॉटर टैक्स के बिल का इंतजार

सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण 84 हजार से अधिक भवन स्वामियों को करना पडा हाउस व वॉटर टैक्स के बिल का इंतजार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र में करीब 84 हजार से अधिक भवन स्वामी हाउस और वॉटर टैक्स के बिल का इंतजार कर रहे है। नगर पालिका के द्वारा समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं कराया गया। जिस कारण समय से भवन स्वामियों के पास टैक्स के बिल नहीं पहुंचे। अब चार माह बाद नगर पालिका के द्वारा उक्त सॉफ्टवेयर को अपडेट कराया गया है। नगर पालिका ने अगस्त माह से हाउस और वॉटर टैक्स के बिलों का वितरण शुरू किया है।
नगर पालिका के टैक्स विभाग में कोई स्थाई टीओ और टीएस नहीं है। जिस कारण नगर पालिका में समय से राजस्व की प्राप्त नहीं हो र ही है। शहरी क्षेत्र में 84 हजार से अधिक भवन स्वामी है। जिन से नगर पालिका प्रतिवर्ष हाउस और वॉटर टैक्स वसूलती है। इस बार नगर पालिका इन भवन स्वामियों को टैक्स के बिल नहीं भेज पायी। उक्त भवन स्वामी अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह से वाटर और हाउस टैक्स के बिलों का इंतजार कर रहे है, लेकिन नगर पालिका के द्वारा इन माह में टैक्स के बिल जारी नहीं किए गए है। यह सब सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण हुआ है। नगर पालिका समय रहते हुए सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं करा पायी है। अब नगर पालिका ने कांवड यात्रा के बाद अगस्त माह में सॉफ्टवेयर अपडेट कराया है। अगस्त माह से नगर पालिका के द्वारा हाउस और वॉटर टैक्स के बिलों का वितरण शुरू किया गया है।

इन्होंने बताया
सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण टैक्स के बिल नहीं बन पायी थे। अब सॉफ्टवेयर अपडेट हो गया है। भवन स्वामियों को हाउस और वॉटर टैक्स के बिल जाने शुरू हो गए है।
अमर जीत सिंह, राजस्व निरीक्षक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल