थाना भोपा एवं भौराकलां में थानाध्यक्ष के साथ ग्राम प्रधानों एवं ग्राम चौकीदारों के साथ अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से संबंधित जानकारी साझा करने हेतु बैठक की गई।

प्रमुख सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में आज दिनांक 07.08.2025 को श्री विकास चौधरी , आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-३, जानसठ एवं महेश नंदन लाल, क्षेत्र ४ बुढ़ाना द्वारा थाना भोपा एवं भौराकलां में थानाध्यक्ष के साथ ग्राम प्रधानों एवं ग्राम चौकीदारों के साथ अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से संबंधित जानकारी साझा करने हेतु बैठक की गई। आहूत बैठक में उपस्थित सभी लोगों को आबकारी निरीक्षक द्वारा अपना सी0यू0जी0 मोबाईल नम्बर एवं आबकारी विभाग का टोल फ्री नम्बर उपलब्ध कराते हुए अपील की गयी कि यदि किसी भी व्यक्ति को अवैध शराब के निर्माण/बिक्री आदि से सम्बन्धित कोई भी सूचना प्राप्त होती है, तो वह तत्काल उनके मोबाईल नम्बर पर अवगत करायें। सूचना उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा।







