Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » प्रस्तावित वार्ड परिसीमन में नहीं हुआ कोई बदलाव, अंतिम सूची प्रकाशित

प्रस्तावित वार्ड परिसीमन में नहीं हुआ कोई बदलाव, अंतिम सूची प्रकाशित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रस्तावित वार्ड परिसीमन को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है। वार्ड परिसीमन को लेकर आयी सभी 27 आपत्तियों को निस्तारण कर दिया गया है। वहीं विकास भवन, सभी विकास खंड, जिला पंचायत कार्यालय आदि स्थानों पर अंतिम सूची का भी प्रकाशन करा दिया गया है। अब इसकी रिपोर्ट शासन और चुनाव कार्यालय को भेजी जा रही है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नए प्रस्तावित परिसीमन के बाद जिला पंचायत के वार्डों में कटौती हुई है। पूर्व में जिला पंचायत के 43 वार्ड थे, लेकिन अब तीन वार्डों की कटौती हुई है। अब जिला पंचायत में 40 वार्ड रह गए है। नए परिसीमन में वार्ड संख्या 4, 5, 6 और 7 में परिवर्तन हुआ है। वहीं 11 गांव नगर पालिका मुजफ्फरनगर में शामिल होने पर 487 ग्राम पंचायत रह गई है। वार्डों के प्रस्तावित परिसीमन को लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। पांच दिनों में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 1, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 26, 33, 29, 30, 31, 36, 37, 38 में कुल 26 आपत्तियां आयी थी। वहीं चरथावल बीडीसी के वार्ड 11 में एक आपत्ति आयी थी। डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव ने बताया ने बताया कि सभी 27 आपत्तियों को निस्तारण हो गया है। वार्डों के परिसीमन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतिम सूची का प्रकाशन भी करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल