Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » यह कैसा दस्तूर: 31 जुलाई को रिटायर्ड होने के बाद भी सरकारी सेवा से मुक्त नहीं हुए डीसी मनरेगा

यह कैसा दस्तूर: 31 जुलाई को रिटायर्ड होने के बाद भी सरकारी सेवा से मुक्त नहीं हुए डीसी मनरेगा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विकास भवन में वर्ष 2021 से अपनी सेवा दे रहे डीसी मनरेगा प्रमोद यादव रिटायर्ड होने के बाद भी सरकारी सेवाओं से मुक्त नहीं हो पाए है। 31 जुलाई को प्रमोद यादव रिटायर्ड हो गए, लेकिन उन्हें डीडीओ के द्वारा सरकारी पत्र देकर सेवा निवृत नहीं किया गया।
जनपद में प्रमोद यादव के द्वारा वर्ष 2021 में डीसी मनरेगा का कार्यभार संभाला गया। उन पर कई बार पीडी का भी चार्ज रहा है। उनके द्वारा मनरेगा के तहत काफी अच्छे कार्य कराए गए है। अमृत सरोवर, हर घर तिरंगा आदि अभियानों को उनके द्वारा सफल बनाया गया है। वहीं उनके द्वारा एनआरएलएम योजना से काफी महिलाओं को जोडकर समूह आदि बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने महिलाओं को अत्मनिर्भर भी बनाया है। 31 जुलाई को डीसी मनरेगा प्रमोद यादव रिटायर्ड हो गए। उनके रिटायर्ड होने से चंद दिन पहले उन्हें शासन में सम्बद्ध कर लिया गया, जो नियम विपरित बताया जा रहा है। बताया जाता है कि रिटायर्ड होने से छह माह पहले संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को उसकी स्वेच्छा से तैनाती दी जाती है, लेकिन प्रमोद यादव के साथ इसके विपरित आदेश जारी कर दिए गए। उधर प्रमोद यादव को जनपद से रिलिव नहीं किया गया। इस बीच 31 जुलाई को वह रिटायर्ड हो गए, लेकिन फिर भी उन्हें सेवा निवृत नहीं किया गया। जिस कारण पेंच फंसा हुआ है।

सीडीओ ने बताया
मेरे स्तर से ऑर्डर हो गया है। उनका चार्ज नए पीडी को दिया गया है। फिर भी मैं एक बार चेक करा लेता हूं। वैसे प्रमोद यादव रिटायर्ड हो चुके है। उनसे कोई कार्य नहीं लिया जा रहा है। हो सकता है कि उनके द्वारा चार्ज दिया जा रहा हो।
कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, सीडीओ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल