Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भाकियू अ. ने डीएम से की सर्विस रोड निर्माण कराने की मांग

भाकियू अ. ने डीएम से की सर्विस रोड निर्माण कराने की मांग

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक के नेतृत्व में फुगाना, डूंगर, राजपुर छाजपुर, जोगियाखेड़ा, खेड़ा मस्तान, करोदा महाजन के सैकड़ों ग्रामीणों ने डीएम आफिस पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को समस्या से अगवत कराते हुए बुढ़ाना कांधला मार्ग से करौदा महाजन तक सर्विस रोड निर्माण कराने की मांग की।
धर्मेन्द्र मलिक ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली देहरादून 709 पर ग्राम राजपुर छाजपुर, डूंगर, फुगाना, खेड़ा मस्तान, परसौली सहित लगभग दस गांव के लोग राजपुर छाजपुर से करौदा महाजन इंटरचेंज तक सर्विस रोड बनाए जाने की माँग कर रहे है। राजपुर छाजपुर अंतर्जनपदीय ही नहीं अंतरराज्यीय सड़क पर स्थित है। यह मार्ग 30 किमी पर पानीपत हरियाणा एवं 20 किमी पर मेरठ करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के साथ साथ दो जनपदों की सीमा पर स्थित है। राजपुर छाजपुर में सर्विस रोड दिए जाने का लाभ लगभग 25 किमी चारों और के नागरिकों को होगा। समान परिस्थितियों में इसी तरह का निर्माण भाज्जू से बूटराड़ा इंटरचेंज तक किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक ही प्रोजक्ट में एक ही तरह के मामले में दोहरे मापदंड अपनाए जाने से नागरिकों मे भारी रोष है। इसको लेकर आंदोलन कर रहे है। उन्होंने कहा कि राजपुर – छाजपुर से करौदा महाजन इंटरचेंज तक दोनों ओर सर्विस रोड बनाए जाने की आवश्यक कार्यवाही हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिशा निर्देश जारी किए जाए। सर्विस रोड बनने से क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र बन सकता है। यह क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण का हब बन सकता है। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से पत्राचार कर सहयोग का आश्वाशन दिया है। इस दौरान जितेंद्र प्रधान फुगाना, सुनील सरपंच, नीटू दुल्हरा, सुधीर पंवार, प्रवीण पंवार, अमित ठाकुर सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल