Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह का अपमान करना पडा भारी, अब टीओ पर कार्रवाई की तैयारी

पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह का अपमान करना पडा भारी, अब टीओ पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के द्वारा शासन स्तर पर कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार के खिलाफ की गई शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। ईओ ने कर निर्धारण अधिकारी के खिलाफ अभद्रता करना, आदेशों की अनदेशी और कार्य में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए है। उधर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) को इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह और तत्कालीन कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार के बीच विवाद चला आ रहा था। ईओ ने कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कर निर्धारण अधिकारी के द्वारा अमर्यादित व्यवहार किया जाता है। विभागीय आदेशों की अनदेखी और पालिका के दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न की जाती है। वहीं कर निर्धारण अधिकारी स्वयं को वरिष्ठ बताते हुए आदेश मानने से इंकार करते है। शासन स्तर पर हुई शिकायत के बाद दिनेश कुमार का तबादला हो गया था। उन्हें पूर्व में नगर पालिका से हटाकर स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ से सम्बद्ध किया गया था। अब मंख्यमंत्री ने ईओ की शिकायत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश दिए है। इस मामले में प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए है। इस मामले में सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि नगरीय निकायों में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि तत्कालीन कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल