Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » परिवहन विभाग में ई रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन को मची होड

परिवहन विभाग में ई रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन को मची होड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोशल मीडिया पर चल रही ई रिक्शा खरीदने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पोस्ट ने हलचल पैदा कर दी है। इस पोस्ट के बाद से परिवहन विभाग में ई रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए होड लगी हुई है। पिछले चार दिनों में परिवहन विभाग में करीब 500 ई रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन हुए है।
टीपी नगर स्थित एआरटीओ कार्यालय में करीब 13 हजार से अधिक ई रिक्शा रजिस्टर्ड है। इन ई रिक्शाओं के कारण शहर में पहले से ही जाम की स्थित बनी हुई है। उधर सोशल मीडिया पर बडी तेजी के साथ एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें ई-रिक्शा खरीदने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी नहीं यह दर्शाया जा रहा है। इस पोस्ट के बाद से ई रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन में तेजी आ गई है। पिछले चार दिनों में करीब 500 ई रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन हुए है। अभी भी ई रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए मारामारी हो रही है।

एआरटीओ प्रशासन ने बताया
ई-रिक्शा खरीदने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी नहीं है अभी ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। ई रिक्शा खरीदने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की सख्त जरूरत है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।
अजय मिश्रा, एआरटीओ प्रशासन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल