Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » राज्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को बांटी टूलकिट

राज्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को बांटी टूलकिट

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को विकास भवन के सभागार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सेवा संकल्प अभियान और भगवान विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की है। यह भव्य कार्यक्रम उपायुक्त उद्योग विभाग द्वारा आयोजित किया गया है।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम में पहुंच कर दीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम में विष्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत रोजगार एवं प्रषिक्षण दिये जाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिये उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विष्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत हलवाई, बधाई एवं दर्जी की टूलकिट का वितरण किया गया। वहीं मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया गया। संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पद संभालने के बाद से ही समाज के प्रत्येक वर्ग और निर्धन परिवारों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान को प्राथमिकता दी है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। देश वर्ष 2047 तक भारत को पुन: ‘विश्व गुरु’ के पद पर आसीन करने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ,उपायुक्त उद्योग जैस्मिन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल