मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान एवं विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में तहसील जानसठ के अंतर्गत शुक्रताल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण उप जिलाधिकारी जानसठ, तहसीलदार जानसठ, जिला पंचायत राज अधिकारी,अपर पंचायत राज अधिकारी,द्वारा शुक्रताल गंगा घाट पर दीया जलाकर दीपदान किया।
इसके साथ ही पंचायत भवन, इंटर कॉलेज, परिषद विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, महाविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी केदो, अन्नपूर्णा भवन, समस्त सहकारी समितियां,स्टेडियम,समस्त नगरिया चौराहा आदि पर दीपदान का आयोजन किया गया।







