Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नौ करोड से बनेंगा 1.40 किलोमीटर लंबा नाला, निर्माण कार्य शुरू

नौ करोड से बनेंगा 1.40 किलोमीटर लंबा नाला, निर्माण कार्य शुरू

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

श्रीराम कालेज परिक्रमा मार्ग पर होने वाले जलभराव से स्थानीय लोगों को अब शीघ्र मुक्ति मिलने जा रही है। यहां पर जल निगम के द्वारा नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इसके लिए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया है। उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय इकाई और नगरपालिका परिषद के संयुक्त समन्वय से करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से 1.40 किलोमीटर लंबे नाले और सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इस परियोजना के तहत परिक्रमा मार्ग पर रेशु विहार रेलवे फाटक से अलमासपुर स्थित भगीरथ चौक तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। जल निकासी के लिए नाला निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय इकाई की है, जबकि नगरपालिका परिषद दो चरणों में सीसी सड़क का निर्माण कराएगी। पालिका प्रशासन के द्वारा सड़क निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश रुकने के बाद भी कई घंटे तक सड़क पर पानी जमा रहता था। नई परियोजना से इस समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष और अधिकारियों के साथ मौके पर पूरे निर्माण क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और निर्माण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा लोगों को आवागमन में परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के डायरेक्टर डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, नन्द किशोर पाल, भाजपा नेता पंकज माहेश्वरी, राजेश पाराशर, प्रमोद मित्तल, घनश्याम भगत, हरीश अहलावत, सुशील गोयल, मनोज शर्मा, देवेश कौशिक, ममता बलियान, प्रशांत गौतम, जल निगम के एक्सईएन अबु जैद आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल