Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कम्पनी बाग में गंदगी का अंबार देखकर भडके मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को किया तलब

कम्पनी बाग में गंदगी का अंबार देखकर भडके मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को किया तलब

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार की सुबह राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मेरठ रोड स्थित नगर पालिका के कम्पनी बाग में पहुंचे। उन्होंने यहां पर मार्निंग वॉक कर रहे लोगों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री को कम्पनी बाग में काफी गंदगी और अव्यवस्था मिली। इस पर उन्होंने कडी नाराजगी जताई। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तलब करते हुए जमकर फटकार लगाई है। वहीं नगर पालिका ईओ पवन कुमार को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंपनी गार्डन में नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कंपनी गार्डन में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की भी जानकारी ली और निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका प्रत्यक्ष लाभ आमजन को दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल