Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का जनपद स्तर पर हुआ शुभारंभ

9वें राष्ट्रीय पोषण माह का जनपद स्तर पर हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा बुधवार को गर्भवती व धात्री महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल को समर्पित 9वें राष्ट्रीय पोषण माह (9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026) का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद के विकास भवन सभागार में सजीव (लाइव) प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा प्रशासक जिला पंचायत डॉ. वीरपाल निर्वाल,  विधायक मीरापुर प्रतिनिधि सुप्रिया पाल,उपस्थित रहे। अतिथियों ने  मुख्यमंत्री  के संबोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना, इसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर जनपदीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
​
मंत्री  कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 करने की ऐतिहासिक घोषणा की है। इसके अतिरिक्त साड़ी हेतु ₹500 की सहायता और कैशलेस चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानित किया गया है। इस निर्णय पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने  मुख्यमंत्री जी के प्रति सहर्ष आभार व्यक्त किया।
​समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं जनकल्याणकारी योजनाएं
​मंत्री जी ने रेखांकित किया कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं एवं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा, आवास, शिक्षा, शौचालय, ‘हर घर जल’ योजना के तहत शुद्ध पेयजल, उज्ज्वला योजना से रसोई गैस और बिना किसी भेदभाव के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
​उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं को मात्र एक संस्था से जुड़ा न मानकर एक निष्ठावान सरकारी सेवक के रूप में कार्य करें और देश के बच्चों के सुनहरे भविष्य एवं एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। उन्होंने सभी से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह को पूर्ण रूप से सफल बनाने अपनी अहम भूमिका निभाएं। ​कार्यक्रम में प्रशासक जिला पंचायत डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं विधायक मीरापुर प्रतिनिधि सुप्रिया पाल ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस पोषण माह के दौरान घर-घर जाकर धात्री व गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करें। ​​कार्यक्रम का कुशल संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दिग्विजयनाथ तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल