Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » टाउन हाल के मैदान में अनुमति से पूर्व लग गया मेला, सभासदों की आपत्ति पर ईओ ने की कार्रवाई

टाउन हाल के मैदान में अनुमति से पूर्व लग गया मेला, सभासदों की आपत्ति पर ईओ ने की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के टाउन हाल मैदान में बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से स्वतंत्रत्रता दिवस और तीज महोत्सव के अवसर पर मेला लगा दिया गया। कुछ सभासदों ने इस पर आपत्ति जताते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से शिकायत की। मैदान की क्षमता कम, अधिक भीड और चारदीवारी जर्जर होने से दुर्घटना होने की आशंका जताई गई। चेयरपर्सन ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से सख्ती दिखाई। उधर ईओ पवन कुमार ने मेले को लेकर आए अनुमति आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया। वहीं ठेकेदार को झूले आदि और सामान हटाने के निर्देश दिए है।
शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी कंवर सैन जैन ने नगर पालिका के टाउन हाल मैदान में 15 से 22 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस और तीज महोत्सव मेले के आयोजन के लिए नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन किया था। नगर मजिस्ट्रेट की ओर से इस मामले में पालिका के ईओ को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। उधर ठेकेदार के द्वारा अनुमति से पूर्व ही 14 अगस्त से मैदान में मेला लगा दिया गया। सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, कुसुमलता पाल, राखी पंवार, सीमा जैन, रविकांत शर्मा, प्रशांत गौतम, रजत कुमार ने इस मामले में चेयपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से शिकायत की। चेयरपर्सन ने इस मामले में ईओ को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। ईओ प्रस्तावित मेले आवेदन को निरस्त कर दिया। वहीं ठेकेदार को सामान हटाने के निर्देश दिए गए। उधर अनुमति से पहले 14 अगस्त से 17 अगस्त तक मैदान के अवैध रूप से उपयोग किए जाने पर ठेकेदार से नियमानुसार आर्थिक वसूली किए जाने के भी आदेश दिए गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल