मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना मंसूरपुर पुलिस ने नलकूप से चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र आठ घंटे में तीन आरोपियों को पकडा है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गयी मोटर का खोल, मोटर का टूटा हुआ सामान, तांबे का तार, चोरी करने के उपकरण, 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद की है।

वादी सोनू पुत्र लियाकत निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के खेत में लगी ट्यूबैल से मोटर, स्टार्टर व तार चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मु०अ०स०-204/2026 – धारा-303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उक्त घटना का शीघ्र अनावरण हेतु थाना मंसूरपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तगण को निजामपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी मोटर का खोल, मोटर का टूटा हुआ सामान, तांबे का तार, चोरी करने के उपकरण, 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. शाहनबाज उर्फ भूरा पुत्र जलालुद्दीन निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
2. साकिब पुत्र मीरहसन उर्फ मीरा निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
3. दिलशाद उर्फ दीनू पुत्र नवाब अली निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
बरामदगी का विवरण-
✔️ मोटर का खोल वजन करीब 35 किलो
✔️ मोटर का टूटा हुआ सामान वजन करीब 36 किलो
✔️ 1.250 किलो ताँब का तार
✔️ 01 मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 12 सीई 1065
✔️ 03 नाजायज चाकू।
✔️ चोरी करने के उपकरण- 01 पिलास, 01 तार काटने का कटर, 01 पेचकस






