Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद भी रूका करीब 60 लाख का भुगतान, ईओ से मिले ठेकेदार

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद भी रूका करीब 60 लाख का भुगतान, ईओ से मिले ठेकेदार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका में पिछले कई दिनों से कुछ ठेकेदारों का करीब 60 लाख रुपए का भुगतान रूका हुआ है। शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान न होने पर ठेकेदारों में रोष बना हुआ है। बुधवार को ठेकेदार नगर पालिका परिषद ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी ईओ पवन कुमार से मिले है। उन्होंने लम्बित भुगतान की मांग की है। ईओ ने शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया है।
नगर पालिका परिषद ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्र नारायण माथुर ने बताया कि निर्माण विभाग में कार्य करने वाले करीब छह से सात ठेकेदारों की भुगतान पत्रावलियां पिछले 10 से 15 दिनों से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने और बिल तैयार होने के बावजूद भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर पर जानकारी मिली थी कि अधिशासी अधिकारी ने इन भुगतान पत्रावलियों को परीक्षण के लिए रोक रखा है और अग्रिम आदेश तक भुगतान नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते एसोसिएशन के पदाधिकारी और प्रभावित ठेकेदार ईओ से मिले तथा लंबित पत्रावलियों को शीघ्र स्वीकृत कर भुगतान जारी करने की मांग की। पालिका में करीब 60 लाख रुपए का भुगतान लम्बित पडा हुआ है। उधर ईओ ने ठेकेदारों से कहा है कांवड यात्रा में बिजी होने के कारण आफिस में कम बैठना हो रहा है। उन्होंने ठेकेदारों को शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल