मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


बुधवार को विकास भवन के सभागार में डीएम और सीडीओ के निर्देशन में दुग्ध शाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण मोहत्सव के क्रम में डेयरी कॉन्क्लेव – 2026 का आयोजन किया गया। डेयरी सम्मेलन – 2026 का उद्घाटन सेवानिवृत निदेशक, पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड डॉ. प्रेम कुमार, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया।


डेयरी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों के हित में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना (62.25 लाख), मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना (23.6 लाख), मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना (2 लाख) तथा मुख्यमंत्री पशुपालक प्रोत्साहन योजना के प्रचार-प्रसार एवं पशुपालकों को विभिन्न तकनीकी जानकारी देने हेतु किया गया। डॉ. प्रेम कुमार, सेवानिवृत निदेशक पशुपालन विभाग, उत्तराखंड ने पशुपालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी पशुपालकों एवं कृषकों को दी। सीवीओ डॉ. जितेन्द्र गुप्ता ने पशुओं में होने वाली विभिन्न संक्रामक बीमारियों तथा अन्य विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना 2026-27 के लाभार्थियों तथा मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना 2025-26 के प्रतीक्षा सूची में चयनित पात्र लाभार्थियों को चयन पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति से डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारीगण डॉ. संदीप सिंह, डॉ. सुमित कौशिक, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. स्नेहल, डॉ. अजय एवं दुग्ध विकास वीभग से कामेंद्र सिंह सहित लगभग 100 से अधिक पशुपालकों ने डेयरी कॉन्क्लेव में सहभागिता की।

प्रियांशु राठी ने सफल डेयरी संचालन के गुर पशुपालकों से किए साझा
मुजफ्फरनगर। मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के वर्ष 2024-25 के लाभार्थी ग्राम सोंटा निवासी प्रियांशु राठी ने योजना से प्राप्त लाभों के बारे में बताया है। उन्होंने सफल डेयरी संचालन के गुर, तरीके पशुपालकों से साझा किये है। एस.एम.आई. लेखराज सिंह ने दुग्ध समितियों तथा डेयरी सेक्टर में अवस्थापना सुविधाओं के प्रावधानों व अनुदानों के बारे में बताया है। लीड बैंक प्रबन्धक अनिल कुमार द्वारा पशुधन ऋण तथा किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े लाभ एवं उद्देश्यों व पशुधन बीमा के विषय में जानकारी दी गई।






