मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जेपी टोबाको प्रोडेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ओ/1/38 फर्स्ट फ्लोर सीराक प्लाजा पैरामाउंट टुलिप दिल्ली रोड, सहारनपुर द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त रितेश पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कम्पनी के सम्पत्ति चिन्ह का प्रयोग कर टार्जन बीडी, टेलीफोन बीडी, 502 पताका बीडी का नकली ब्रांड तैयार कर व मूल्यवान दस्तावेज फर्जी रूप से तैयार कर कापीराइट एक्ट का उलंघन कर बीडी को तैयार कर बाजार में बेचने का कार्य किया जा रहा है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पर मु0अ0स0 123/2026 धारा – 318(4)/345(3)/349/350(2) बीएनएस व 63 कापीराइट एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर उसके मसकन से गिरफ्तार कर कब्जे से 06 बोरे जूट के जिनमें प्रत्येक बोरे में 160 बन्द पुडे बीडी के अखबार की पैकिंग किये हुये, 01 लाल बोरा लूज बन्डल पताका 502 बीड़ी का, 01 बोरा हरे रंग का जिसमें 106 पुडे पताका 502 बीडी के तैयार माल, 01 बोरा पीले रंग का जिसमें टार्जन बीडी, पताका 502 बीडी के पंच लेबल व झिल्ली बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1- रितेश पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1- मु0अ0स0 123/2026 धारा – 318(4)/345(3)/349/350(2) बीएनएस व 63 कापीराइट एक्ट चालानी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर ।
बरामदगी का विवरण-
▪️ 06 बोरे जूट — प्रत्येक बोरे में 160 बन्द पुडे बीडी के अखबार की पैकिंग किये हुये
▪️01 लाल बोरा लूज बन्डल पताका 502 बीड़ी का
▪️ 01 बोरा हरे रंग का जिसमें 106 पुडे पताका 502 बीडी का तैयार माल
▪️ 01 बोरा पीले रंग का जिसमें टार्जन बीडी, पताका 502 बीडी के पंच लेबल व झिल्ली






