मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ पवन कुमार के नेतृत्व में कांवड मार्ग की सफाई, जल निकासी, पथ प्रकाश व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ईओ पवन कुमार स्वयं नगर पालिका की टीम के साथ दिन और रात्रि में कांवड मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परख रहे है।


जहां पर जो भी कमी प्रकाश में आ रही है उसके सुधार के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जा रहा है।
नगर पालिका प्रशासन के द्वारा शहरी क्षेत्र के कांवड मार्ग पर विशेष निगरानी की जा रही है। नगर पालिका के द्वारा कांवड मार्ग पर विशेष सफाई कराई जा रही है। वहीं प्रत्येक कांवड शिविर में दो-दो सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है।

सफाई कर्मचारी दिन रात शिव भक्तों की सेवा में लगे हुए है। कांवड मार्ग को स्वच्छ रखने के लिए झांडू लगाते हुए कूडा उठाकर प्लांट तक पहुंचा रहे है। नगर पालिका ईओ पवन कुमार ने रात्रि में कांवड मार्ग कच्ची सड़क, मदीना चौक, बझेडी अंडरपास, रूडकी रोड, शिव चौक, जिला अस्पताल, मीनाक्षी चौक, हनुमान चौक, शामली रोड और मेरठ रोड वहलना आदि स्थानों का निरीक्षण किया है।

उन्होंने सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था और निर्माण विभाग के द्वारा कांवड मार्ग पर कराए गए पेंचवर्क आदि कार्य को गंभीरता से परखा है।

ईओ ने पथ प्रकाश प्रभारी को कांवड मार्ग को रोशन करने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई लाइट बंद होती है तो उसे तत्काल प्रभाव से सहीं कराया जाए।






