Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विशेष बिल संशोधन कैम्पों मे उपभोक्ताओं की समस्याओं का हो रहा है त्वरित निस्तारण

विशेष बिल संशोधन कैम्पों मे उपभोक्ताओं की समस्याओं का हो रहा है त्वरित निस्तारण

 

मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा सभी सम्मान्ति विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, 01 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक पश्चिमांचल डिस्कॉम के सभी जनपदों में, विशेष बिल संशोधन कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों मे उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। विद्युत उपभोक्ता बिल संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु 1912 हेल्पलाइन तथा 7859804803 WhatsApp Chatbot नम्बर_का अधिक से अधिक उपयोग करें। उपभोक्ता बिना कैम्प मे आए घर बैठे ही अपनी बिल संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकतें हैं तथा समस्याओं के समयबद्ध समाधान का लाभ उठा सकतें हैं।

शिविरों में बिल संशोधन, नए विद्युत संयोजन हेतु आवेदन, भार वृद्धि, खराब मीटर से संबंधित शिकायतों का निस्तारण, विधा परिवर्तन, टैरिफ श्रेणी परिवर्तन, बिजली बिल जमा करने की सुविधा, मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई० डी० अपडेट तथा UPPCL Smart App डाउनलोड एवं उसके उपयोग संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

विशेष बिल संशोधन कैम्पों में 837 गैर स्मार्ट मीटर एवं 686 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की शिकायतें प्राप्त हुई इसके अतिरक्त 1075 शिकायतें 1912 हेल्पलाइन के माध्यम से पंजीकृत की गई। गैर स्मार्ट मीटर से संबंधित 432 बिल संशोधन प्रकरणों में से 243 तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित 229 प्रकरणों में से 137 का निस्तारण किया गया। 168 मीटर संबंधी शिकायतों में से 122 मीटर प्रतिस्थापित कर दिए गए हैं वहीं 51 टैरिफ परिवर्तन के प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से शत्प्रतिशत का निस्तारण किया गया। मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आई० डी० अपडेट 465 प्रकरणों तथा UPPCL Smart App से सबंधित 232 शिकायतों का सफलतापूर्वक्र निस्तारण कर दिया गया है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने निकटतम खण्ड, उपखण्ड, सहायक अभियन्ता तथा अधिशासी अभियन्ता कार्यालय में आयोजित विशेष बिल संशोधन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ तथा अपनी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल