Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » प्रभारी मंत्री ने शिव चौक पर पहुंचकर कांवड लेकर आ रहे शिव भक्तों पर की पुष्पवर्षा

प्रभारी मंत्री ने शिव चौक पर पहुंचकर कांवड लेकर आ रहे शिव भक्तों पर की पुष्पवर्षा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिले के प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन के द्वारा कराई गई व्यवस्था का जायजा लिया है। उन्होंने शिव चौक पर पहुंच कर हरिद्वार से कांवड लेकर आ रहे शिव भक्तों के ऊपर पुष्पवर्षा भी की है। प्रभारी मंत्री ने कांवड यात्रा, जिला प्रशासन समन्वय समिति कोर कमेटी व विकास कार्यों को लेकर विकास भवन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांवड यात्रा के दौरान शिव भक्तों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उसका तत्काल प्रभाव से समाधान किया पाए। इस दौरान कोई अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।


राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश सरकार / जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ0 सोमेंद्र तोमर ने बैठक करते हुए दिशा निर्देश दिए है। प्रभारी मंत्री को डीएम उमेश मिश्रा ने कावड़ यात्रा 2026 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जनपद में की जिला प्रशासन द्वारा कि गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा द्वारा 26 में पर्यवेक्षक, सुपर जोनल, जोनल, सब जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटो एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। कावड़ यात्रा 2026 की सभी संबंधित विभागो द्वारा तैयारी पूर्ण कि जा चुकी है। एसएसपी ने बताया कि संजय कुमार वर्मा ने कावड़ यात्रा 2026 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा कि गई व्यवस्थाओं तथा पुलिस फोर्स की लगी ड्यूटी से अवगत कराया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत राज अधिकारी,ए एम ए जिला पंचायत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, तथा संबंधित अधिकारी गणों को निर्देशित करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा प्रदेश तथा अन्य प्रदेशों से जनपद मुजफ्फरनगर में आने वाले कावड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारिया में कोई कमी न रहने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण कावड़ मार्ग को विभिन्न जोन और सेक्टरों में विभाजित कर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती रहे ।

कांवड यात्रा पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी
मुजफ्फरनगर। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूरे कावड़ यात्रा मार्ग पर तथा प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से २४ घंटे पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा के मुख्य दिनों में भारी वाहनों और सामान्य यातायात के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू रहे। स्थानीय नागरिकों को असुविधा न हो अतिरिक्त बल की तैनाती की जाए। राष्ट्रीय राजमार्गों और कावड़ पटरी/ मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाए तथा किसी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी या पोस्ट डालता है, तो उस पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित जाए ।

अवैध कट को रखा जाए बंद
मुजफ्फरनगर। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि काबड़ मार्गों की सभी सड़क गड्ढा मुक्त रहें तथा अवैध कट भी बंद रह। कावड़ मार्गों पर सभी सीसीटीवी कैमरे हाई-मास्क लाइटे संचालित रहे तथा कावड़ मार्गो एवं शिवरो का समय समय पर टीमो द्वारा निरीक्षण करने के निदेश दिए। उन्होंने बिजली विभाग को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कावड़ मार्गों पर स्थापित चिन्हित शिविरों में लगे विधुत प्वाइंटो को निरंतर चेक किया जाए, साथ ही, पूरे मार्ग पर हाई-मास्ट लाइटों और स्ट्रीट लाइटों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की सुनिश्चित कि जाए ताकि रात के समय पर्याप्त रोशनी रहे।


शिव भक्तों पर की पुष्पवर्षा, कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने शिव चौक पर पहुंचकर स्थापित कावड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सोमेंद्र तोमर ने जनपद में आने वाले कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अंचित मित्तल, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एमडीए उपाध्यक्ष प्रेरणता ऐश्वर्या, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सीएमओ सुनील कुमार तेवतिया, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर आदि मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल