Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जलभराव से परेशान लोगों ने मंत्री और चेयरपर्सन को घेरा

जलभराव से परेशान लोगों ने मंत्री और चेयरपर्सन को घेरा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जलभराव की समस्या से परेशान होकर गुस्साए लोगों ने शाहबुद्दीनपुर रोड पर निरीक्षण के लिए पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का घेराव किया। स्थानीय लोगों ने अपना दर्द बताते हुए पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर नाला सफाई न कराने का भी आरोप लगाया है।
शहर के मोहल्ला शाहबुद्दीनपुर रोड पर जलभराव की समस्या कई साल से चली आ रही है। नगर पालिका प्रशासन इसका स्थाई समाधान नहीं करा पाया है। जिस कारण लोग जलभराव की समस्या को लेकर काफी परेशान है। यहां पर बिना बरसात के भी पानी भरा रहता है। बारिश होने पर यहां पर बुरा हाल हो जाता है। जलभराव होने के कारण लोग उक्त मार्ग से निकल भी नहीं पाते है। इस संबंध में स्थानीय लोग नगर पालिका से कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। पानी की निकासी के लिए नाली और नाले की सफाई भी नहीं कराई गई है। गुरुवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप जलभराव का निरीक्षण करने के लिए शाहुद्दीनपुर रोड पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर लिया और अपनी शिकायत को बताया है। राज्यमंत्री और चेयनपर्सन ने जलभराव की समस्या का स्थाई रूप से समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल