Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय बालियान का स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन

वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय बालियान का स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा द्वारा वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी  अजय बालियान का उत्तर प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत चयन होने पर एक पौधा एवं स्पोर्ट्स किट भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी कार्यालय के चालक  सुनील कुमार के सुपुत्र अजय की इस उपलब्धि से पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर प्रभारी क्रीड़ाधिकारी  भूपेंद्र सिंह यादव, बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल