Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मोहर्रम व कांवड मार्ग की नब्ज पकडी तो बदहाल मिली सड़के

मोहर्रम व कांवड मार्ग की नब्ज पकडी तो बदहाल मिली सड़के

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और नगर पालिका ईओ मोहर्रम व कांवड मार्ग को परखने के लिए निकले तो उन्हें सड़के काफी बदहाल मिली। सड़कों में काफी गहरे गड्ढे और बजरी आदि उखडी हुई मिली। नगर मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका को पेंचवर्क का कार्य कराने के निर्देश दिए है। इस बीच शहर की सफाई और बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था को भी परखा गया है। सड़के और सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट ने नाराजगी भी जताई है।
आगामी 27 जून से मोहर्रम का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में शिया सोगवार द्वारा करबला में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 जानशीनों की शहादत को याद किया जाता है। रोजाना इमाम बारगाहों में मजलिसों, खुतबे और तकरीर का दौर चलता है। मोहर्रम के दसवें दिन रोजे आशुरा पर शिया सोगवार बड़े मातमी जुलूस और ताजियाबंदी करते हैं। उधर आगामी दिनों में सावन माह भी शुरू होने जा रहा है। शहर में शिव भक्तों का जनसैलाब उमडने वाला है। मोहर्रम और कांवड यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधावर को नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीओ सिटी राजू कुमार साव व ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ मोहर्रम रूट का निरीक्षण किया। तलबशाह रोड, किदवईनगर रोड के साथ ही काली नदी करबला का भी दौरा किया गया। यहां किदवईनगर की मुख्य सड़क का हाल काफी बेहाल नजर आया। नगर मजिस्ट्रेट ने सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल