Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » यातायात पुलिस ने किए 127 वाहनों का चालान और जुर्माना

यातायात पुलिस ने किए 127 वाहनों का चालान और जुर्माना

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

मुजफ्फरनगर में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 127 वाहनों के चालान किये गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मीनाक्षी चौक से आर्य समाज रोड होते हुए महावीर चौक से प्रकाश चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 127 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान जनहित में चलाया गया, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल