Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एसपी सिटी ने खालापार थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

एसपी सिटी ने खालापार थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन द्वारा थाना खालापार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना खालापार पर मिशन शक्ति केन्द्र/ महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता की समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता, अग्निशमन यंत्रों आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई व रख-रखाव तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव खनन, शराब/अवैध मादक पदार्थ तस्कर, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

निरीक्षणोपरान्त थाना खालापार पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को पुलिसिंग के व्यावहारिक पहलुओं, जनसंपर्क, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा संवेदनशील मामलों के प्रभावी निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। बताया गया कि पुलिस कर्मियों का व्यवहार ही पुलिस की छवि को निर्धारित करता है, इसलिए आमजन के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करना अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आपातकालीन सेवाओं के प्रति तत्परता, तकनीकी संसाधनों के उपयोग एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।अंत में महोदय द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी खालापार  बबलू कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल