Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विकास कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधानों ने खाली कर दिया खजाना

विकास कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधानों ने खाली कर दिया खजाना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

26 मई को ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। ग्राम प्रधानों ने चुनाव न होने की दशा में कार्यकाल बढाने की भी मांग की है। ग्राम प्रधानों के द्वारा दिल खोल कर विकास कार्य कराए जा रहे है। विकास कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधानों ने खजाना खाली कर दिया है। ग्राम प्रधानों ने 15वें वित्त आयोग से आयी करीब 97.90 फीसदी धनराशि विकास कार्यों पर खर्च कर दी है। वहीं राज्यवित्त आयोग की करीब 99.47 फीसदी धनराशि विकास कार्यों पर खर्च की है।
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तो चल रही है, लेकिन संभावनाएं नजर नहीं आ रही है। जिस कारण पिछले दिनों सभी ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को दिया था। जिसमें उन्होंने कार्यकाल को बढाने की मांग की थी। अब जनपद के 487 ग्राम प्रधानों में शासन स्तर से आयी 15वें वित्त आयोग और राज्यवित्त आयोग की धनराशि को विकास कार्यों पर खर्च करने की होड लगी हुई है। शासन स्तर से 15वें वित्त आयोग से 56 करोड 96 लाख 50 हजार 886 रुपए की धनराशि आयी थी। सभी ग्राम प्रधानोें ने 55 करोड 76 लाख 83 हजार 759 रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए है। वहीं राज्यवित्त आयोग से 104 करोड 87 लाख 6 हजार 102 रुपए की धनराशि आयी थी। जिसमें से 104 करोड 31 लाख 49 हजार 73 रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए गए है।

15वें वित्त आयोग व राज्यवित्त आयोग की खर्च हुई धनराशि की सूची
ब्लाक का नाम 15वें वित्त आयोग राज्य वित्त आयोग
बघरा 6,19,89,611 11,11,66,019
चरथावल 6,31,73,093 11,63,54,342
सदर 5,77,77,433 11,32,95,326
खतौली 7,47,93,743 14,92,52,569
शाहपुर 5,94,22,781 8,89,01,039
पुरकाजी 5,22,96,274 8,60,82,326
बुढाना 6,41,75,218 13,25,84,932
जानसठ 6,69,62,682 13,21,54,352
मोरना 5,70,92,924 11,33,58,166
योग 55,76,83,759 1,04,31,49,073

इन्होंने कहा
जनपद के 487 ग्राम प्रधानों का आगामी 26 मई 2026 को कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है। ग्राम प्रधानों ने आने क्षेत्रों में विकास कार्य कराते हुए 15वें वित्त आयोग की 97.90 प्रतिशत धनराशि और राज्यवित्त आयोग की 99.47 प्रतिशत धनराशि खर्च की गई है।
रेनू श्रीवास्तव, डीपीआरओ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल