July 7, 2025 10:18 pm

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » चमत्कारी मंदिर में तेल का दीपक जलाने से मनोकामना होती है पूरी

चमत्कारी मंदिर में तेल का दीपक जलाने से मनोकामना होती है पूरी

मुजफ्फरनगर।
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित श्री महाकाल बटुब भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्ध पीठ मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। यह चमत्कारी मंदिर है। यहां पर श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा स्वयं निवास करते है।
जहां पर भक्तों की खाली झोली भरी जाती है और दुख दर्द का निवारण होता। यह सिद्धपीठ मंदिर मुजफ्फरनगर शहर से करीब 8 से 9 किलोमीटर स्थित गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित है। यह गांव कल्लरपुर धाम और श्री भैरव बाबा की नगरी से भी पुकारा जाता है। यहां पर सरसो के तेल का दीपक जलाने का काफी महत्व है। जो श्रद्धालु मंदिर में 8 शनिवार सच्चि श्रद्धा के साथ सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। यहां पर शनिवार को भक्तों का तांता लगा रहता है। मंदिर शनिवार में सुबह साढे चार बजे से खुलकर रात्रि आठ बजे आरती के बाद कपाट बंद होते है। इस मंदिर के ओर भी काफी नियम है। वहीं यहां पर कष्ट निवारण के लिए विशेष पूजा अर्चना का भी विधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल