मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

रोहाना टोल प्लाजा पर देर रात में अचानक एक क्रेन में भयंकर आग लग गई। इस हादसे से वहाँ पर हड़कंप मच गया। किसी तरह से चालक ने अपनी जान बचाई है। टोलकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला एकता बिहार निवासी ऋषिपाल देर रात में रोहाना टोल प्लाजा के पास क्षतिग्रस्त हुई कार को लेने के लिए क्रेन लेकर पहुँचा था। इसी बीच अचानक क्रेन के अगले हिस्से में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाडी पहुंची और कडी मशक्कत के बाद ही आग पर काबू किया, लेकिन इस दौरान परंतु जब तक क्रेन जलकर पुरी तरह से राख हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई। सूचना पाकर रोहाना चौकी इंचार्ज मोहित कुमार भी मौके पर पहुंचे। और घटना की जानकारी ली।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 193





