मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना सिविल क्षेत्र के मदीना चौक क्लासिक कन्फेकनरी में शॉर्ट सर्किट से पूरी दुकान में आग लग गई । दुकान में आग लगने से अफरा तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। इस बीच घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मोके पर पहुंची, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 137





