June 23, 2025 12:31 am

Home » Uncategorized » नगर पालिका ने शुरू की कांवड यात्रा की तैयारी, शिव चौक पर बनेंगा कांवड कंट्रोल रूप

नगर पालिका ने शुरू की कांवड यात्रा की तैयारी, शिव चौक पर बनेंगा कांवड कंट्रोल रूप

 

मुजफ्फरनगर
नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने कांवड यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। उनके द्वारा कांवड यात्रा संबंधित प्रतिएक बिन्दु पर काम किया जा रहा है। शिव चौक पर करीब 6.65 लाख से कांवड कंट्रोल रूम और खोया पाया केन्द्र बनाया जाएगा। कांवड मार्ग की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूप में कई बडी एलइडी स्क्रीन, कई ऐसी और एक वीआईपी कक्ष भी बनाया जाएगा। वहीं पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम को शिव चौक पर स्थापति करने व कांवड मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाने और एक ड्रोन की व्यवस्था पर करीब 5.31 लाख रुपए खर्च होगे।
नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने कांवड यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर तैयारियां शुरू कर दी है। शिव चौक पर स्थित गोल मार्किट के ऊपरी तल पर नगर पालिका के द्वारा करीब 2.85 लाख से कांवड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिसमें फोन, ऐसी, पंखे, कुर्सी, मेज, सोफे, एलइडी स्क्रीन आदि की व्यवस्था की जाएगी। वहीं यहीं पर करीब 3.80 लाख के खर्च से खोपा पाया केन्द्र भी बनाया जाएगा। तीन से चार शिफ्टों में 50 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं 5.31 लाख के खर्च से पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम को शिव चौक पर स्थापति करने व कांवड मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाने और एक ड्रोन की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल