Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मंत्री के आदेश पर अहिल्याबाई चौक के चौडीकरण को लेकर चला नगर पालिका को बुल्डोजर

मंत्री के आदेश पर अहिल्याबाई चौक के चौडीकरण को लेकर चला नगर पालिका को बुल्डोजर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अहिल्याबाई चौक का चौडीकरण न होने पर पाल समाज के लोगों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिलकर शिकायत की। मंत्री ने नगर पालिका प्रशासन को तत्काल प्रभाव से चौडीकरण के आदेश दिए। नगर पालिका ने जेसीबी मशीन से डिवाईडर और टीनशेड को हटाते हुए चौराहे का चौडीकरण कराना शुरू कर दिया।


आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ जनपद मुजफ्फरनगर में आ रहे है। नगर पालिका के द्वारा बनाए गए देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का सीएम लोकार्पण करेंगे। इसके लिए बडे स्तर पर तैयारियां चल रही है। नगर पालिका के द्वारा शहर के मुख्य मार्गों के डिवाईडर पर पेंट आदि कराया जा रहा है। पूर्व चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के द्वारा यहां पर अहिल्याबाई चौक का सौन्दर्यीकरण कराते हुए आई लव मुजफ्फरनगर सेल्फी पाइंट बनाया गया था।

रात्रि में डीएम उमेश मिश्रा ने नगर पालिका प्रशासन को अहिल्याबाई चौक के डिवाइडर और वहां पर लगे टीनशेड का सौन्दर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार की सुबह पाल समाज के लोग राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्मारक का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है, लेकिन नगर पालिका के द्वारा उक्त चौक का चौडीकरण अभी तक नहीं किया गया है। मंत्री ने नगर पालिका प्रशासन को तत्काल प्रभाव से चौराहे का चौडीकरण के निर्देश दिए। नगर पालिका ने जेसीबी मशीन से डिवाईडर और उक्त टीनशेड को हटा दिया। उक्त चौराहे का अब चौडीकरण कराया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल