Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीएम के आगमन पर विशेष सफाई कराएगी नगर पालिका

सीएम के आगमन पर विशेष सफाई कराएगी नगर पालिका

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी

आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं  केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। नुमाइश मैदान में उनकी जनसभा को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री देवी अहिल्याबाई स्मारक का लोकार्पण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शहर के मुख्य मार्गों पर नगर पालिका के द्वारा विशेष सफाई कराई जाएगी। शहर के किसी भी डलावघर पर कूड़ा देखने को नहीं मिलेगा। शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही कंपनी के द्वारा नगर पालिका का पूरा सहयोग किया जाएगा। शहर से निकलने वाला कूड़ा सीधा किदवई नगर में स्थित प्लांट पर भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल