मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका ने टैक्स वसूली में बाजी मार ली है। कर विभाग में टीओ और टीएस न होने के बावजूद भी नगर पालिका ने 105 प्रतिशत की टैक्स वसूली पूरे साल में की है। शासन स्तर ने नगर पालिका को 13.80 करोड का लक्ष्य राजस्व वसूली को लेकर दिया गया था। नगर पालिका ने निर्धारत लक्ष्य को पार करते हुए 14.59 करोड की राजस्व वसूली की है। जिसका श्रेय कर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को जाता है।
नगर पालिका के कर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियो की ड्यूटी एसआईआर में लगे होने के कारण पालिका का राजस्व प्रभावित हो गया। फिर भी साल के अंतिम माह में कर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने राजस्व वसूली में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मामले में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने भी उक्त अधिकारी और कर्मचारियों के कार्य की सराहना की है। नगर पालिका ने हाउस टैक्स 3.56 करोड, वॉटर टैक्स 3.39 करोड, दुकान किराया 55.50 लाख, लाइसेंस शुल्क 58.51 लाख, जलमूल्य 1.07 करोड, अन्य टैक्स 5.31 करोड की वसूली की है।

इन्होंने बताया
शासन स्तर से निर्धारित राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करते हुए 105 प्रतिशत राजस्व वसूली की गई है। शासन स्तर से 13.80 करोड राजस्व वसूली का लक्ष्य नगर पालिका को मिला था। इसके सापेक्ष नगर पालिका ने 14.59 करोड की राजस्व वसूली की है।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका






