Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका के हथौडों ने ध्वस्त किया रास्ते पर हुआ अतिक्रमण

पालिका के हथौडों ने ध्वस्त किया रास्ते पर हुआ अतिक्रमण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में एक युवक के द्वारा रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कर लेंटर डालकर अतिक्रमण कर लिया। यह मामला नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट ने उक्त अतिक्रमण को ध्वस्त करने के नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका एई निर्माण विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त अवैध लेंटर पर हथौडे चलवा दिए। कुछ देर के बाद उक्त लेंटर को ध्वस्त कर रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया गया। एई निर्माण नेपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया है। अब इसकी रिपोर्ट साक्ष्य समेत कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल