मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

गांव पिनना से सलेमपुर तक 3 किलोमीटर सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग ने बनाई गई है। इस सड़क को बने हुए अभी दो सप्ताह हुए है और सड़क में घास उग गई है तथा सड़क के किनारो पर सपोर्टिंग के रूप में दोनों साइड इट लगटी है। इससे सड़क को मजबूत सपोटिग के लिए लगाई जाती है लेकिन एट नहीं लगाई गई। इस मामले में गांव पिन्ना निवासी समाजसेवी सुमित मलिक ने शासन और प्रशासन से शिकायत की है।


उन्होंने बताया कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। इसको बचाने का प्रयास करें। जिस कंपनी के द्वारा यह सड़क बनाई गई है उसके खिलाफ जांच करने के उपरांत कानूनी कार्यवाही की जाए। ताकि भविष्य में कोई भी सरकारी धन का दुरुपयोग ना कर सके सड़क की गुणवत्ता में जो कमियां दिख रही है उसको दुरुस्त किया जा सके। मुख्यमंत्री का सपना है भ्रष्टाचार को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी व कंपनियों के द्वारा सड़क की गुणवत्ता में कमी दिख रही है जिससे दो सप्ताह पहले बनी सड़क में घास उगी है सख्त कार्यवाही की जाए।






