Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » माता कात्यायनी की दुर्गा पंचायती मंदिर में हुई पूजा

माता कात्यायनी की दुर्गा पंचायती मंदिर में हुई पूजा

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज
सर्राफा बाजार स्थित दुर्गा पंचायती मंदिर में चैत्र नवरात्र के छठें दिन मां दुर्गा के माता कात्यायनी की पूजा की। पंडित दिनेश चंद वशिष्ठ ने मुख्य यजमान प्रदीप मित्तल सीआर ज्वैर्ल्स द्वारा पूजा अर्चना सम्पन्न करायी गयी। पंडित जी ने बताया कि छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और उनसे सुख, शांति और भयमुक्त जीवन की कामना करते हैं. मां कात्यायनी को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है. उनका स्वरूप बेहद तेजस्वी और दिव्य है. वे सिंह पर सवार रहती हैं और उनकी चार भुजाएं हैं. उनके दाहिने हाथ अभय और वर मुद्रा में होते हैं, जबकि बाएं हाथों में तलवार और कमल का फूल होता है. मान्यता है कि सच्चे मन से मां कात्यायनी की पूजा करने से जीवन के दुख, रोग और भय दूर हो जाते हैं। वहीं कमैटी के अध्यक्ष दीपक मित्तल सर्राफ व संरक्षक सुशील माहेश्वरी ने कहा कि नवरात्र में मां के रूप को देखकर साक्षात दर्शन जैसा अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि मां के मंदिर में सच्चे मन से प्रार्थना करने से सभी मुरादे पूरी होती है। इस दौरान दीपक मित्तल सर्राफ, अशोक सर्राफ, सुशील माहेश्वरी, निखिल मित्तल, राम स्वरुप, विजय वर्मा, संजीव गर्ग, कार्तिक गर्ग, शुभम गोयल, अंकुर वर्मा, राहुल शर्मा, संदीप गर्ग, हर्ष कुमार शामिल रहे। बाद में सभी को खीर के भोग के प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल