Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » फर्जी टेलीफोन एक्सचैंज चलाकर भारत सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वालों को साइबर क्राइम की टीम ने पकडा

फर्जी टेलीफोन एक्सचैंज चलाकर भारत सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वालों को साइबर क्राइम की टीम ने पकडा

 

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर पुलिस टीम द्वारा फर्जी टेलीफोन एक्सचैंज चलाकर भारत सरकार को राजस्व की हानि पहुँचाने वाले गिरोह के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध व थाना प्रभारी  सुल्तान सिंह थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में थाना साईबर क्राइम द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार किये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरण– भारत सरकार, संचार मंत्रालय, से ग्राम शेखपुरा थाना क्षेत्र खतौली जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से सिम बाक्स आधारित टेलीफोन एक्सचेज संचालित होने की प्राप्त सूचना के आधार पर तकनीकी विशेषज्ञता एवं दक्षता का प्रयोग करते हुए सूचना को विकसित किया गया तो ज्ञात हुआ कि ग्राम शेखपुरा में अवैध टेलीफोन एक्सचेन्ज संचालित किया जा रहा है, जिसके द्वारा अन्तराष्ट्रीय VOIP काल को वाइस काल में परिवर्तित कर भारतीय अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचायी जा रही है, जिससे भारत सरकार को बडे पैमाने पर राजस्व की हानि हो रही है तथा इसका प्रयोग साइबर क्राइम की घटना कारित करने के लिए भी किया जाता है। अभियुक्तगण से अवैध टेलीफोन एक्सचैंज से सम्बन्धित 36 सिम कार्ड, 02 एटीएम कार्ड, 01 डिस कार्ड, 10 मोबाइल, 02 लेपटाँप, 02 NOKIA रिमोर्ट रेडियो यूनिट (RRU) बरामद हुए है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. वसीम पुत्र युसुफ निवासी ग्राम शेखपुरा थाना खतौली जनपद मु0नगर
2. वकील पुत्र शकील निवासी मौ0 कल्याणसिंह अटोरा रोड मवाना, जिला मेरठ ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1- मु0अ0सं0 16/2026 धारा 318(4)/ 319/ 338/ 336(3) /340(2)/3(5)/317 बीएनएस व 66सी/ 66डी आईटी एक्ट व 42(1),42(2)(a),42(3)(b)(c)(d)(e)(f), 42(6) इण्डियन टेलीकाम एक्ट 2023, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

बरामदगी-
1. 36 सिम कार्ड
2. 02 एटीएम कार्ड
3. 01 डिस कार्ड
4. 10 मोबाइल
5. 02 लेपटाँप
6. 02 NOKIA रिमोर्ट रेडियो यूनिट (RRU)

पूछताछ का विवरण– प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त वसीम ने बताया कि इसकी शादी मवाना मेरठ से हुई है और यह स्क्रेप का काम करता है, इसके साले वासित ने इसे बताया था कि वह फिरोज पुत्र अय्यूब, फिरोज पुत्र कमरूद्दीन तथा वकील के साथ मिलकर टेलीफोन एक्सचेंज चलाता है इसमे कोई ज्यादा काम नही करना पडता इसमे दूसरे लोगो के फर्जी सिम लगाकर छोड देना है यह अपने आप ही चलता रहता है। इसमे काफी अच्छी कमाई हो जाती है। यदि तुम भी यह काम शूरू कर दो तो तुम्हे भी अच्छी काफी कमाई हो जायेगी। इसने अपने साले की बात पर विश्वास करके इस काम के लिए हाँ कर दी इसके बाद इसके साले वासित ने इसकी मुलाकात मेरठ के रहने वाले वकील पुत्र शकील, फिरोज पुत्र अय्यूब, फिरोज पुत्र कमरूद्दीन से करायी थी। जिन्होने इसे सिम बाक्स लेपटाँप, सिम कार्ड, RRU लाकर दिये थे। यह सेटएप बाक्स इसके घर पर चल रहा था, इसी बीच इन्हें कुछ भनक लग गयी जिसके बाद इन्होंने इस सेटएप को शेखपुरा से कही ओर लगाने की योजना बनाई और यह इस सैटअप को लेकर मवाना मेरठ के लिए जा रहे थे। वसीम के मोबाईल फोन से कुछ जीएसटी बिल भी बरामद हुए जिसके सम्बन्ध मे इसके द्वारा बताया कि यह बिना माल के जीएसटी बिल भी बनवा देता है।
अभियुक्त वकील ने बताया कि यह दो साल से अवैध सेटएप चलाने का काम कर रहा है और यह मवाना निवासी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध सेटएप चलाने का काम करता है, कुछ दिन पहले इसके साथी वासित ने इसे बताया था कि उसका जीजा वसीम जो शेखपुरा का रहने वाला है। इनके साथ सिम बाक्स का काम करना चहाता है। तब वासित ने इसे अपने अन्य साथियों के साथ अपने जीजा वसीम से मिलवाया था। जिसका एक मकान शेखपुरा मे खाली था। अपने आपस मे विचार करने के बाद दो सिम बाक्स का सेटएप्प वसीम के खाली पडे मकान ग्राम शेखपुरा मे लगा दिया, इसी बीच इन्हें कुछ भनक लग गयी जिसके बाद इन्होंने इस सेटएप को शेखपुरा से कही ओर लगाने की योजना बनाई और यह इस सैटअप को लेकर मवाना मेरठ के लिए जा रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल